Tuesday, October 20th, 2026

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड ने निकाली 500 से अधिक भर्तियां, 26 फरवरी आवेदन करने की लास्ट डेट 

जयपुर
राजस्थान में सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से राजस्थान सहकारी डेयरी संघ और इससे सम्बन्धित जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के 20 विभिन्न श्रेणियों में 503 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 503 में किस पद के लिए कितनी वैकेंसी? 

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इस भर्ती की जानकारी देते हुए बताया कि 503 पदों में जनरल मैनेजर के लिए 4 पोस्ट हैं, वहीं डिप्टी मैनेजर के लिए 27, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 96 और अकाउंटेंट का 1ए सहायक डेयरी केमिस्ट के 10 बॉयलर ऑपरेटर के 9 बॉयलर ऑपरेटर के 22 कनिष्ठ अभियतां का 1 प्रयोगशाला सहायक के 46 डेयरी तकनीशियन के 31 इलेक्ट्रिशियन के 23 कनिष्ठ लेखाकारध्स्टोर सुपरवाईजर के 48 ऑपरेटर के 77 पशुधन पर्यवेक्षक के 7 रेफ्रिजरेशन ऑपरेटर के 20 फिटर के 15 वेल्डर के 6 हेल्पर के 27 डेयरी पर्यवेक्षक के 13 और डेयरी प्रयवेक्षक के 20 पद होंगे. इन पदों पर भर्ती राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड जयपुर के माध्यम से की जायेगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रमुख सचिव कुंजीलाल मीणा ने बताया कि सहकार भर्ती बोर्ड भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रामाणिकता को सुनिश्चित करेगा। सहकार भर्ती बोर्ड को उक्त पदों की संख्या में वृद्धि अथवा कटौती करने का अधिकार होगा।
 

 

#राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड

Source : Agency

पाठको की राय